चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी अंबति रायडू ने शनिवार को अचानक एक ट्वीट करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। अब आखिर उन्होंने सन्यास की घोषणा की तो ट्वीट क्यों किया इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी तो अंबाती रायडू इस सीजन में ठीक ठाक खेल रहे थे और कोई मतभेद भी नही था किसी के साथ फिर ऐसा क्यों,किसी को कुछ समझ नही आ रहा। लेकिन रायडू ने ये जरूर कहा था कि यह 2022 सीजन उनका आखिरी होगा। हालांकि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने इसे गलत खबर बताया और कहा कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं। काशी विश्वनाथ के बयान के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस थोड़ा आराम की सांस ले रहे है क्योंकि कही न कही चेन्नई के मिडिल ऑर्डर के स्तंभ है अंबाती रायडू। अगर वो चले जाते है तो कही न कही चेन्नई सुपर किंग्स और भी कमजोर हो जाएगी। आपको बता दे की इस सीजन में अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मात्र दो मैच ही खेलने है उसके बाद से चेन्नई का इस साल का सफर खत्म हो जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। आपको बता दे कि 36 साल के अंबाती रायडू ने अब तक खेले गए आईपीएल में कुल 187 मैचों में 29.08 की औसत से 3290 रन बनाए हैं। जो बताता है की वो कितने अच्छे बैट्समैन हैं। आपको बता दे कि अंबाती रायडू के नाम आईपीएल करियर में एक शतक भी दर्ज है। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन का रहा है। रायडू ने अब तक आईपीएल में 22 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। अंबाती रायडू सीएसके के लिए अभी इस सीजन में सबसे अनुभवी बल्लेबाज है धोनी के बाद।
रायडू ने ट्वीट कर सन्यास की दी थी जानकारी
चेन्नई सुपर किंग के भरोसमंद बल्लेबाज अंबाती रायडू ने आज यानी शनिवार को दोपहर में ट्वीट कर अपने संन्यास का घोषणा किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मैं यह ऐलान करते हुए खुश हूं कि यह आईपीएल सीजन मेरा आखिरी होगा। लीग में खेलना मेरे लिए सबसे अच्छा रहा है। मैं 13 सालों तक दो बड़ी टीमों का हिस्सा रहा हूं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर शानदार सफर रहा। इसके लिए उनका धन्यवाद।’ लेकिन ट्वीट करने के कुछ देर बाद अंबाती रायडू ने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया और फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया की आखिर चल क्या रहा है। लेकिन ट्वीट डिलीट के बाद चेन्नई के सीईओ को खुद सामने आना पड़ा और उन्होंने स्पोर्ट्स तक’ से कहा कि, आइपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा करना गलत खबर है। उन्होंने यानी रायडू ने ट्वीट वापस ले लिया है। वह फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहेंगे। आपको बता दे कि हैदराबाद के रहने वाले अंबाती रायडू ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 12 मैच खेले, जिसमें शानदार 271 रन बनाय है जिसमे 2-3 परियों से तो उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई है। अगर अंबाती रायडू सन्यास लेते है तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। लेकिन फिलहाल तो चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने रायडू के सन्यास के खबर को गलत करार दिया है।
रायडू पहले भी ले चुके है सन्यास,फिर की थी वापसी
आपको बता दे की ये कोई पहली बार नही हो रहा है की अंबाती रायडू ने सन्यास लिया हो फिर खेलने को तैयार हो गए हो बल्कि इससे पहले भी अंबति रायडू को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उनका नाम वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई के तौर पर शामिल था। तब रायडू ने गुस्सा होकर जुलाई 2019 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था,और उनका फैसला चौकाने वाला था। लेकिन इसके दो महीने बाद ही उन्होंने संन्यास तोड़ दिया और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को भेजे ईमेल भेजकर दोबारा क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की थी। इससे पहले 2018 में ही रायडू ने सीमित ओवर पर ध्यान लगाने के लिए प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आपको ये भी बताते चले की अंबाती रायडू ने टीम इंडिया के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए। रायडू ने 6 टी20 मैच भी खेले। इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए। इसके अलावा रायडू के नाम 97 फर्स्ट क्लास मैच में 6,151 रन दर्ज हैं।
रायडू की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में जिस प्रकार से खेली है किसी को भी उसका उम्मीद नहीं था स्थिति इतनी खराब है की वो अंकतालिका में नौवें स्थान पर है उसके बाद सिर्फ मुंबई इंडियंस है। चेन्नई ने इस सीजन की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी थी लेकिन वो पूरी तरह से असफल रहे और उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी और चोट के कारण आईपीएल से भी बाहर हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स के पास कोई अच्छा गेंदबाज नही है,चेन्नई ने जिसपे 14 करोड़ रुपए खर्च किए वो चोट के कारण आईपीएल से शुरू से ही बाहर हो गया जिसका खामियाजा चेन्नई सुपर किंग्स को भुगतना पड़ा है इस सीजन में।