साल 2018 में में करण जौहर के धड़क फिल्म से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था।जान्हवी कपूर बचपन से बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाना चाहती थी।इसलिए वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग और डांसिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी। यही नहीं पहली बार उन्हें भी अपनी माँ की तरह साउथ की फिल्मों से डेब्यू का ऑफर मिला था।जिसमे उन्हें महेश बाबू के साथ काम करने का मौका मिला था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, और आज वह देश की सबसे मशहूर स्टार किड बन चुकी है।श्रीदेवी उस समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक होने के साथ ही पहली फीमेल सुपरस्टार भी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्में दी है।उनको देखकर जान्हवी कपूर भी जान्हवी कपूर भी बचपन से अपनी मां श्री देवी की तरह सुपर स्टार बनना चाहती थी। हालांकि जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कभी भी अपनी बेटी के सपने को लेकर नहीं रोका लेकिन श्री देवी यह नहीं चाहती थी की उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। श्री देवी चाहती थी कि उनकी बेटी जाह्नवी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बने।
जान्हवी कपूर का शुरुआती जीवन, शिक्षा और करियर-
6 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र में जन्मी अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। फिर आगे की पढाई के लिए वो अमेरिका चली गयी वहां के दि ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, लॉस एंजेलस यू एस ए से ग्रेजुएशन पूरी की।जान्हवी कपूर कि निकनेम जान है।जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क में अभिनेता ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की। ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई है। धड़क 2016 की मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है।करण जौहर अपनी फिल्म “स्टूडेंट ऑफ ईयर 2” के लिए जान्हवी कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन किसी कारण के चलते जान्हवी कपूर की जगह अनन्या पांडेय को लेना पड़ा और जाह्नवी ने धड़क मूवी में अपना डेब्यू किया।जान्हवी कपूर को करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” के लिए चुना गया, लेकिन यह फिल्म पोस्टपॉन हो गयी और फिर उनको धड़क में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुना गया।जान्हवी कपूर को रोहित शेट्टी की फ़िल्म “सिम्बा” में भी रणबीर सिंह के साथ काम करने का ऑफर मिला लेकिन किसी कारण से जान्हवी कपूर ने इस फ़िल्म को मना कर दिया था।
बेटी को डाक्टर बनाना चाहती थी अभिनेत्री श्रीदेवी-
अभिनेत्री जान्हवी का नाम फिल्म जुदाई जिसमें श्रीदेवी की सहयोगी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के किरदार जान्हवी से लिया गया है उस समय जान्हवी की मां श्रीदेवी प्रेग्नेंट थी।श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थी कि जान्हवी फिल्मो में आए वे चाहती थी की जान्हवी कपूर शादी कर के अपना घर बसाए।जान्हवी की जिद के कारण श्रीदेवी ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उनका समर्थन किया। जान्हवी कपूर की मां श्री देवी की मौत का जाह्नवी को बहुत गहरा सदमा लगा था ,वह मां के बेहद करीब थी, वह हमेशा से अपनी मां की तरह बनना चाहती थी। जान्हवी की हर छोटी मोटी बात पर श्री देवी की नज़र रहती थी।जान्हवी कपूर ने अमेरिका में अपनी फिल्म और थिएटर का कोर्स किया।जान्हवी को एक तेलगु फिल्म के सुपर स्टार महेश बाबू के साथ ऑफर मिला था,लेकिन महेश के साथ उम्र में बहुत अधिक फासला होने के कारण जान्हवी ने ये रोल करने से मना कर दिया था।
जान्हवी कपूर के बारे में दिलचस्प बाते-
- अगस्त 2016 में, जान्हवी कपूर और उनके प्रेमी अक्षत राजन की तस्वीरों को ऑनलाइन लीक कर दिया गया था। दोनों तस्वीरों में से एक दूसरे को किस करते हुए नज़र आए थे।
- जान्हवी कपूर की एक सगी बहन ख़ुशी कपूर और स्टेप सिस्टर अंशुला और भाई अर्जुन कपूर है।
- साल 2015 में, जान्हवी को अपनी पहली फिल्म के लिए महेश बाबू के साथ एक भूमिका की आफर की गई, लेकिन उन्होंने इसे साफ इनकार कर दिया।
- जान्हवी कपूर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में एक प्रसिद्ध फिल्म संस्थान से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसका नाम द ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट है।
- जन्हवी कपूर के मां का सपना था कि वह उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 24 फरवरी 2018 को, दुबई में एक शादी समारोह में भाग लेने के दौरान, उसने इस जीवित ग्रह की बोली लगाई। फॉरेंसिक रिपोर्टों के अनुसार, वह “दुर्घटनावश डूबने” से मर गई।
- जान्हवी कपूर की माँ कभी भी जान्हवी के बॉलीवुड में शामिल होने के फैसले से खुश नहीं थी, इसके बजाय वह चाहती थी कि जान्हवी डाक्टर बने और शादी करके घर बसा ले।
- जान्हवी कपूर के अभिनय और फिल्म उद्योग के प्रति उनके उत्साह ने उनकी मां को भी अपने फैसले में उनका समर्थन करने के लिए मना लिया।
- फिल्म धड़क के लिए अपनी शूटिंग के दौरान, उन्होंने विभिन्न राजस्थानी व्यंजनों जैसे कि रोगन जोश, लाला मानस, कबाब, आदि का आनंद लिया और वे हमेशा शाकाहारी पर मांसाहारी खाना पसंद करती है।
- जान्हवी कपूर को फोटो क्लिक करवाने का बहुत शौक है और अपने प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करना पसंद करती है।
- श्री देवी ने अपनी बेटी को स्टारडम के साथ आने वाली सभी अफवाहों से डील करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा था, श्रीदेवी ने कहा था कि वो पहले से ही एक स्टार है।उन्होंने मीडिया को बताया था कि जान्हवी ने उस अफवाह पर कैसे अपनी प्रतिक्रिया दी थी जिसमें जान्हवी ने रणबीर कपूर को अपना क्रश बताया था तब श्रीदेवी ने कहा कि जान्हवी इस बात से बहुत दुखी हुई थी तब श्री देवी ने कहा कि मेरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है,यदि तुम इसका हिस्सा बनना चाहती हो तो इन सबके लिए तैयार रहो।
- जान्हवी कपूर की रिलेशनशिप की खबरे उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ भी सुर्ख़ियों में रही। उसके बाद ये खबरे भी आई की जान्हवी ईशान खट्टर को डेट कर रही है।
- श्रीदेवी से पहले बोनी कपूर की एक और पत्नी थी जिसका नाम मोना शौरी कपूर था जो की बॉलीवुड के ही नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ थी। ऐसे में श्रीदेवी के साथ बोनी का रिश्ता उस समय विवादों का विषय था, लेकिन जाह्नवी के जन्म के साथ ही बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर इस रिश्ते को नाम दे दिया था।