ऐसा माना जाता है की पूरे विश्व भर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते है। दर्शकों ने अपनी टीम बनाई हुई है अपने फेवरेट खिलाड़ियों को चुन कर। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसके लिए खिलाड़ी बाकी के मैच छोड़ कर चले आते है। कई खिलाड़ी तो दिखाते है की वो फीट नही है और जैसे ही आईपीएल शुरू होने वाला रहता है तब अपने आप को फीट घोषित कर देते है। इसमें कई खिलाड़ी ऐसे भी है जो आईपीएल सीजन एक में किसी और टीम में थे और आज किसी और टीम को जिताने में लगे हुए है। कइयों ने तो संन्यास भी ले लिया आईपीएल से और वो आईपीएल में ही अपनी टीम को कोच बनकर सेवा दे रहे है। आपको बता दे की साल 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ तो किसी को नही पता था की आईपीएल इतना चल जाएगा की लोगो को इसकी लत लग जाएगी। जहा हर साल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती है वैसे ही आईपीएल की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी जारी है हर साल। आईपीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का अहम रोल रहा है। इन्ही खिलाड़ियों ने आईपीएल को ऐसा बना दिया है की लोग खुद ही खींचे चले आते है और खास बात यह है कि साल 2008 के पहले आईपीएल का पार्ट रह चुके खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2022 का भी पार्ट हैं। और अपनी टीम के लिए जान लड़ा रहे है। आइए जानते है उन खिलाड़ियों के बारे में।
1.महेंद्र सिंह धोनी : क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम जिसने अपने हेलीकॉप्टर छक्के से पूरे विश्वभर में नाम बनाई। महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई के साथ जुड़े है और अभी भी वो उसी टीम का हिस्सा है। महेंद्र सिंह धोनी 2008 की तरह मौजूदा आईपीएल सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स का पार्ट हैं। पूर्व कप्तान धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल खिताब जीता था। जब चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल के लिए बैन हुई थी तब महेंद्र सिंह धोनी को पुणे ने खरीदा था और 2 साल के लिए महेंद्र सिंह धोनी पुणे के लिए खेलते दिखे थे। लेकिन इस सीजन में धोनी अपनी पुरानी टीम चेन्नई के लिए खेल रहे है लेकिन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी ये सीजन शुरू होने से पहले ही।
2.विराट कोहली : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और विश्व भर में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाने वाले विराट कोहली इस समय आरसीबी के तरफ से खेल रहे है। और 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था तब भी आरसीबी के लिए ही खेलते थे। आपको बता दे की इस सीजन कोहली के बल्ले से रन नही निकला है फिर भी कोहली आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज है और उनके नाम आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन दर्ज है। कोहली ने इसी सीजन में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने इसकी घोषणा पिछले सीजन में ही कर दिया था जब टीम हारी थी। कोहली की कप्तानी में आरसीबी एक भी कप नही जीत सकी।
3.रोहित शर्मा : पूरे विश्व भर में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा शुरआत में डेक्कन चार्जर के हिस्सा थे जिसके कप्तान गिलक्रिस्ट थे। लेकिन 2011 में मुंबई इंडियंस के शामिल होकर मुंबई के कप्तान बने और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी है रोहित शर्मा क्योंकि इन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियन को 5 बार कप दिलाया है। रोहित की टीम इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई है और वो 8 मैच लगातार हार चुकी है जो मुंबई का अब तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड है।
4.रवींद्र जडेजा : सर जडेजा जिनका नाम खुद महेंद्र सिंह धोनी ने रखा था। आईपीएल के पहले सीजन में जडेजा राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा थे और उसी समय शेन वार्न के कप्तानी में टीम चैंपियन भी बनी थी। आज जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के न सिर्फ हिस्सा ही है बल्कि कैप्टन भी है। जडेजा ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम उतना अच्छा नही कर पाईं है अभी तक और 7 मैचों में 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
5.शिखर धवन : भारतीय टीम के खतरनाक ओपनर शिखर धवन आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे लेकिन समय के साथ उनको कई टीम बदलनी पड़ी और आज वो पंजाब टीम की ओर से खेल रहे है। इस सीजन के लिए शिखर धवन को पंजाब ने खरीदा था।
6.दिनेश कार्तिक : इस समय फिनिशर की भूमिका में दिख रहे दिनेश कार्तिक भी कई टीम बदल चुके है और अभी वो इस सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के तरफ से खेल रहे है। उन्होंने केकेआर की कप्तानी भी की हुई है। वो दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा था आईपीएल के पहले सीजन में। कार्तिक अभी अपने सबसे अच्छे फॉर्म से गुजर रहे है।
7.रविचंद्रन अश्विन : भारतीय टेस्ट टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अभी राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा है। लेकिन उन्हें भी आईपीएल की कई टीमों ने खेलने का मौका दिया है लेकिन 2008 में वो धोनी की टीम यानी सीएसके के हिस्सा था और सबसे ज्यादा मैच उन्होंने सीएसके के तरफ से ही खेला है। बाद में वो दिल्ली के लिए भी खेले और अब राजस्थान की टीम के लिए।
8.मनीष पांडे : मनीष पांडे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है और उन्होंने 2008 में मुंबई की टीम में हिस्सा लिया था फिर उन्होंने भी कई टीम बदली,रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू में गए, बेंगलुरू में जाकर आईपीएल के पहला शतक लगाने वाले भारतीय बने फिर वो हैदराबाद के तरफ से खेले और फिर अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे है इस सीजन में।
9. रॉबिन उथप्पा : भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रहे रॉबिन उथप्पा पहले सीजन में मुंबई की तरफ से खेले थे फिर उनकी कई बार टीम चेंज हुई। उन्होंने कोलकाता की तरफ से खेल के ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया था लेकिन अब वो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे है और अच्छा खेल रहे है।
10. डीजे ब्रावो : आईपीएल के सबसे सफलतम गेंदबाज और आईपीएल के सबसे एंटरटेन प्लेयर ब्रावो पहले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा है बल्कि चेन्नई को वो इतने भा गए है की चेन्नई ने उन्हें रिटेन भी किया था एक साल।