शाहिद अफरीदी पाकिस्तान का वो खिलाड़ी है जो भारत के हर मुद्दों पर अपनी टांग अड़ाता है खास कर कश्मीर के मुद्दे पर। ये वही खिलाड़ी है जो सन्यास लेने के बाद भी पैसों के लिए फिर से वापसी करता है अपने पाकिस्तानी टीम में। शाहिद अफरीदी का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। जब भारत की बात आती है तो भारत के लगभग खिलाड़ियों से शाहिद अफरीदी की लड़ाई ही रहती है, और उनको उनकी सबसे अच्छे से औकात दिखाते है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर। आपको बता दे की शाहिद अफरीदी ने अपने ही टीम के खिलाड़ी पर कई आरोप लगाए,और वो आरोप सिर्फ इस लिए लगाया है क्योंकि वो खिलाड़ी पाकिस्तानी हिंदू है। आपको बता दे की कुछ समय पहले दानिश कनेरिया ने अफरीदी पे इस्लाम को लेकर कई आरोप लगाए थे और उस समय क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ गया था। जब पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर इस्लाम अपनाने के दबाव सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टीम में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था। अफरीदी उनपर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाते थे। उनके अपने ही साथी साथ खाना नहीं खाते थे। यही नहीं, उन्होंने तो अपने आरोपों में यहां तक कहा था कि शाहिद ने उन्हें लंबे समय तक बेंच पर बिठाए रखने की साजिश भी की थी जिसमे वो असफल भी रहे थे। अफरीदी कितने गिरे हुए इंसान है ये तो तब ही पता चल गया था जब वो कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ आग उगलते दिखाई दिए थे लेकिन कनेरिया जो उन्ही के देश के है उन्ही के टीम में क्रिकेट खेले है उन्होंने अफरीदी की पूरी पोल खोल कर रख दी।
दानिश कनेरिया पर अफरीदी का पलटवार
कनेरिया के आरोप लगाने के बाद अब इस मामले पर शाहिद अफरीदी का भी बयान आया है। अफरीदी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और साथ ही उल्टे कनेरिया पर ही आरोप मढ़ दिए,अफरीदी ऐसे खारिज कर रहे है जैसे विश्व को उनके बारे में पता ही नही है की वो कितने गिरे हुए खिलाड़ी हैं। दानिश पे आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दानिश हमेशा ही उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते रहे है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी एकदम से बौखलाए हुवे है दानिश कनेरिया पर और उन्होंने कनेरिया को लेकर कहा की, ‘वह सस्ती शोहरत और पैसा कमाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।’ अफरीदी आगे कहते है कि कनेरिया उनके लिए भाई जैसे थे और उन्होंने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘वह अब मुझ पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? उन्होंने उस समय मेरे प्रति मेरे व्यवहार के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और हबीब बैंक लिमिटेड से शिकायत क्यों नहीं की? उनसे यह बताना चाहिए। हर कोई दानिश के चरित्र के बारे में जानता है। यहां अफरीदी का इशारा दानिश के फिक्सिंग मामले की ओर था।
उन्होंने आगे कहा, ‘कनेरिया ने इंग्लैंड में स्पॉट फिक्सिंग की थी और वहां उन्हें दोषी ठहराया गया था। वह हमारे प्रतिद्वंद्वी देश (भारत) को साक्षात्कार दे रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि दानिश ने जब इस बात का खुलासा किया था तो उनके साथी शोएब अख्तर ने भी स्वीकार किया था कि कुछ लोग टीम में उनके साथ ऐसा व्यवहार करते थे। हालांकि, शोएब ने नाम नहीं लिया और बाद में अपने जवाब को गोल-मोल कर गए थे क्योंकि बात हिंदू धर्म की था और ये सब ठहरे मुस्लिम। कई बार तो दानिश कनेरिया को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिलता था क्योंकि वो एक हिंदू खिलाड़ी थे।
दानिश कनेरिया ने अफरीदी को दिया करारा जवाब
अफरीदी का जवाब देते हुए दानिश कनेरिया ने कहा था, ‘मैं और अफरीदी एक ही विभाग के लिए खेलते थे। इसलिए वह मुझे बेंच पर रखते थे। टीम में इंजमाम-उल-हक, शोएब अख्तर, मोइन खान, राशिद लतीफ और यूनिस खान जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी थे, लेकिन उन्हें केवल अफरीदी के साथ समस्या थी।’ कनेरिया ने यूनिस खान की तारीफ करते हुए कहा था, ‘अफरीदी मेरे विभाग के कप्तान थे और मुझे बेंच पर बैठा दिया करते थे। हालांकि, जब यूनिस खान कप्तान बने तो उन्होंने मुझे सभी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।’ ये सब बताता है की अफरीदी को प्रोब्लम थी क्योंकि अगर हर खिलाड़ी द्वारा कनेरिया को सताया गया रहता तो कनेरिया और भी खिलाड़ियों का नाम लेते लेकिन उन्होंने शाहिद अफरीदी के अलावा किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया। शाहिद अफरीदी के बारे में सब जानते है की वो कैसे है, वो किसी भी खिलाड़ी से बे मतलब का भीड़ जाते है। उनको चाहिए होता है की कैमरा उन्ही पर रहे। लेकिन जब से कनेरिया ने उनपे आरोप लगाया है तब से वो अपनी छवि बचाने में लगे हुए है। अब देखना ये होगा की ये मामला आगे कहा तक जाता है। अफरीदी को हिंदू से भारतीयों से बहुत प्रोब्लम रही है तभी तो वो कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते है और पीओके पहुंच कर भारत के खिलाफ आग उगलते है। जिस देश की जनता महंगाई के वजह से मर रही हो,जिस देश की जनता कोरोना के वजह से परेशान है उस देश का खिलाड़ी सिर्फ बकवास कर रहा है। यही हाल रहा तो अफरीदी की स्थिति लोगो की नजरो के और बेकार होने वाला है।