उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। और ज्यादातर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर दिया है। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव के लिए अपने पूरे दम खम के साथ मैदान में उतर चुकी है। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह कैराना से डोर टू डोर का कैंपेन शुरू कर दिया। उन्होंने घर घर जाकर भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। लोगो के मिलकर वो सरकार के नीतियों और कामों के बारे में बताया।
क्या कहा अमित शाह ने ?
मीडिया से बातचीत के दैरान उन्होंने कहा कि, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना में भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार शुरू किया। उन्होंने बोला 2014 जनवरी के बाद कैराना पहली बार आया हूं। कैराना आकर और यहां का माहौल देखकर हृदय को बड़ी शांति मिलती है। उत्तर प्रदेश में 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को अपने हाथ में लिया और 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने, और उन्होंने विकास की गति को और तेज किया समग्र प्रदेश के अंदर विकास की एक नई उत्साह दिखाई पड़ती है। ढेर सारे रोड, ढेर सारे एयरपोर्ट्स, मेडिकल कॉलेज, और हर गरीब के घर में गैस, हर गरीब के घर में शौचालय, हर गरीब के घर में लाइट, हर गरीब को प्रधानमंत्री आयुष योजना का कार्ड, और कोरोना के समय में हर व्यक्ति को मुफ्त टीका, और मुफ्त राशन ये सारी योजनाएं जो हमारे देश के प्रधानमंत्री ने भेजी है उसे जमीन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने लाया है।
यही प्रदेश है जहा से लोग पलायन करते थे लेकिन आज तस्वीर अलग है।
आगे उन्होंने कहा की कोई भी प्रदेश की उसके विकास की प्राथमिक सरद होती है कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना। यही कैराना है जहा पहले लोग यहां से पलायन करते थे। और आज जब मैं यहां दौरे पर निकला तो लोगो के कहा मोदी जी की सरकार बनी और योगी जी के मुख्यमंत्री बनते ही यहां के कानून व्यवस्था को सुधारा है। जो हमे यहां से पलायन कराते थे आज वो खुद पलायन कर गए हैं। ये जो आत्मविश्वास उत्तर प्रदेश के लोगो में देख रहा हूं, मुझे लगता है आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे विकशित राज्य बनने जा रहा है।
पलायन के बाद घर लौटे परिवार से मिले शाह
2014 में जो परिवार कैराना से पलायन कर गए थे। आज वो एक लंबे समय के बाद अपने घर लौटे है और आज अमित शाह उस परिवार से मिले। शाह ने कहा परिवार के सभी 11 सदस्य मेरे साथ बैठे और उन्होंने कहा की अब हमे कोई भय नहीं है। सब शांति से यहां अपना व्यापार कर रहे है।
Union Home Minister Amit Shah meets the families who had migrated from Kairana in 2014 and have now returned to their home. pic.twitter.com/JThn0nMpux
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 22, 2022
उत्तर प्रदेश में विशेष जाति के लिए कार्य करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है।
आगे उन्होंने कहा की मैं उत्तर प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूं की उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखना है। उत्तर प्रदेश में एक जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है। और मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास करना है तो एक बार फिर से यहां योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बना कर प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। आगे उन्होंने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 तारीख को मतदान है और मैं सभी मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से करबद्ध निवेदन करता हूं, की कही कोरोना की वजह से हमारे कार्यकर्ता आप तक न पहुंच पाए तो योगी जी के पांच साल और मोदी जी के सात साल के परिश्रम को याद करना और सुबह – सुबह ही कमल के फूल के बटन को दबा कर प्रचंड बहुमत से यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।
वही योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर है।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अलीगढ़ दौरे पर है और उन्होंने कहा कि, कोरोना के अब तक जो परिणाम आए हैं इससे मैं कह सकता हूं कि तीसरी लहर खतरनाक नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि इसमें संक्रमण तीव्र है। जो इसके चपेट में आ रहा है अगर उसमें लक्षण हैं तो उसे बुखार रहता है और 3-5 दिन में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है। और उन्होंने ने अलीगढ़ में दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री के कहा कि प्रदेश में कुल 24 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं और अलीगढ़ में 32 लाख से अधिक डोज़ दी गई है और 96% लोगों को पहली डोज़ और 57% लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 15-18 साल के बच्चों को 2.57 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई और 62% लोगों को बूस्टर डोज दिया गया है।